Bollywood Hindi Lyrics

Bollywood Songs Hindi Lyrics

 
 

   Hindi Lyrics  /  Zubeidaa Songs Lyrics  /  Pyaara Sa Gaaon

Pyaara Sa Gaaon (163 views)

   Please Rate this lyrics

Rating: 0.0/5 (0 votes cast)

दूर कही एक आम की बगिया..
बगिया मे है ठंडी छाओ
छाओ मे एक कच्चा रास्ता
रस्ते मे प्यारा सा गांव
गांव मे एक छोटा सा घर
घर मे एक उजला सा आंगन
आंगन मे चन्दन का पलना
पलने मे चंदा सा मुन्ना
मुन्ने की आंखो मे निंदिया
दूर कही एक आम की बगिया
बगिया मे है ठंडी छाओ
छाओ मे एक कच्चा रास्ता
रस्ते मे प्यारा सा गांव
नीले नीले आसमान मे तारो का है एक नगर
जगमग जगमग एक तारे पर एक शहज़ादी का है घर
चुपके चुपके रात को उठके ध्यान से देखे कोई अगर
झिलमिल झिलमिल है तारे मे उस शहज़ादी के जेवर
शहज़ादी इठलाये, शहज़ादी यह गाये
दूर कही एक आम की बगिया
आधी रात जब हो जाती है, जब दुनिया सो जाती है
तारो से शहज़ादी उतरके मुन्ने के घर आती है
मीठे मीठे सारे सपने अपने साथ वोह लाती है
सोते मुन्ने की पलको पे यह सपने वोह सजाती है
सिरहाने वोह आये, हौले से वोह गाये
दूर कही एक आम की बगिया

This lyrics Print Send / Dedicate to someone