दिल लगाकर हम ये समझे, ज़िन्दगी क्या चीज़ है..
इश्क कहते है किसे और आशिकि क्या चीज़ है
हाय ये रुखसार के शोले ये बाहे मरमरी..
आप से मिल कर ये दो बाते समझ मे आ गयी
धुप किस का नाम है और चांदनी क्या चीज़ है
दिल लगाकर हम ये समझे
आप की शोखी ने क्या क्या रूप दिख लाये हमे..
आप की आंखो ने क्या क्या जाम पिलवाये हमे
होश खो बैठे तो जाना बेखुदी क्या चीज़ है
दिल लगाकर हम ये समझे, ज़िन्दगी क्या चीज़ है
दिल लगाकर हम ये समझे
आप की राहो मे जबसे हमने रखा है क़दम..
हमको ये महसूस होता है की है मंजिल पे हम
कोई क्या जाने मोहब्बत की ख़ुशी क्या चीज़ है
दिल लगाकर हम ये समझे
|
| This lyrics |
Print |
Send / Dedicate to someone |
|
|
|
Related Lyrics
|