यहा हर कदम कदम पे धरती बदले रंग
यहा की बोली मे रंगोली सात रंग
यहा हर कदम कदम पे धरती बदले रंग
यहा की बोली मे रंगोली सात रंग
धानी पगड़ी पहने मौसम है
नीली चादर ताने अम्बर है
नदी सुनहरी हरा समुन्दर है रे सजीला
देस रंगीला रंगीला देस मेरा रंगीला....
सिन्दूरी गालो वाला सूरज जो करे ठिठोली
शर्मीले खेतो को ढंक दे चुनर पीली पीली
घूंघट मे रंग पनघट मे रंग चम् चम् चमकीला
देस रंगीला रंगीला देस मेरा रंगीला..
अबिल गुलाल से चेहरे है यहां मस्तानो की टोली
रंग हसी मे रंग ख़ुशी मे रिश्ते जैसे होली
बातो मे रंग यादो मे रंग रंग रंग रंगीला
देस रंगीला रंगीला देस मेरा रंगीला..
इश्क का रंग यहां पर गहरा चढ़ के कभी न उतरे
सछे प्यार का ठहरा सा रंग छलके पर न बिखरे
रंग अदा मे रंग हया मे है रसीला
देस रंगीला रंगीला देस मेरा रंगीला..
यहां हर कदम कदम पे धरती बदले रंग
यहां की बोली मे रंगोली सात रंग
धानी पगड़ी पहने मौसम हैं
नीली चादर ताने अम्बर हैं
नदी सुनहरी हरा समुन्दर है रे सजीला
देस रंगीला रंगीला देस मेरा रंगीला..
हो रंगीला रंगीला देस मेरा रंगीला
देस रंगीला रंगीला देस मेरा रंगीला....
|
| This lyrics |
Print |
Send / Dedicate to someone |
|
|
|
Related Lyrics
|